काराकट लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान को लेकर डीएम ने बुथों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
औरंगाबाद : आज 30 अप्रैल को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी औरंगाबाद श्री श्रीकांत शास्त्री के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 कराकाट(35) संसदीय क्षेत्र में कम वीटीआर वाले बूथों 217-उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदा उत्तरी भाग, 218-उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदा दक्षिणी भाग, 219- शाही मध्य विद्यालय चंदा उत्तरी भाग, 220-शाही मध्य विद्यालय चंदा दक्षिणी भाग, 231- मध्य विद्यालय तारा उत्तरी भाग, 232- मध्य विद्यालय तारा दक्षिणी भाग, 205- मध्य विद्यालय एकौना उत्तरी भाग एवं 206-मध्य विद्यालय एकौना दक्षिणी भाग का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अनुरोध किया गया।
साथ ही साथ मतदान केद्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध सुविधाओं जैसे पीने का पानी, टेंट, वेटिंग रूम, व्हीलचयर, रैंप शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था के बारे में बताया गया।
निरीक्षण के क्रम में एआरओ ओबरा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ओबरा मौजूद रहे।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र
May 01 2024, 10:11